इराक़ में अलअंबार प्रांत के सैन्य अधिकारी ने कहा है कि शीघ्र ही इस प्रांत में आईएसआईएस के आतंकवादियों को घेरने के लिए व्यापक कार्यवाही की जाएगी।
रशीद फ़लीह ने सूमरिया न्यूज़ को बताया कि अगले कुछ दिनों में दाइश के घेराव के लिए एक व्यापक कार्यवाही आरंभ होगी और इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि आतंकवादियों ने सैनिकों को घेर रखा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अफ़वाहें तुर्की और फ़ार्स की खाड़ी के कुछ अरब देशों द्वारा फैलाई जा रही हैं।
फ़लीह ने कहा कि दाइश ने ऊंचे-2 घरों पर अपने निशाने बाज़ों को तैनात और लोगों को बंदी बना रखा है, इसी लिए उन पर घातक हथियारों से हमला नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे आम लोगों को क्षति पहुंचने की आशंका है।
22 जुलाई 2014 - 17:43
समाचार कोड: 625954
इराक़ में अलअंबार प्रांत के सैन्य अधिकारी ने कहा है कि शीघ्र ही इस प्रांत में आईएसआईएस के आतंकवादियों को घेरने के लिए व्यापक कार्यवाही की जाएगी।